• Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Top Bar Navigation
Saturday, February 23, 2019
#MeraRanng
  • होम
  • चर्चा में
  • स्पेशल रिपोर्ट
  • मेरा अधिकार
  • मेरी अभिव्यक्ति
  • हेल्थ
  • इनसे मिलिये
  • किताबें
  • सिनेमा
  • LGBTQ
  • गतिविधियां
  • हमारे बारे में
No Result
View All Result
  • होम
  • चर्चा में
  • स्पेशल रिपोर्ट
  • मेरा अधिकार
  • मेरी अभिव्यक्ति
  • हेल्थ
  • इनसे मिलिये
  • किताबें
  • सिनेमा
  • LGBTQ
  • गतिविधियां
  • हमारे बारे में
No Result
View All Result
MeraRanng
Home मेरी अभिव्यक्ति

आपने क्या सोचा कि मैं मर जाऊंगी?

iti by iti
February 12, 2019
in मेरी अभिव्यक्ति
0
आपने क्या सोचा कि मैं मर जाऊंगी?
585
SHARES
3.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

You might also like

तुमसे ब्रेकअप के सुख

हम लड़कियां कब मां की जगह ले लेती हैं, पता ही नहीं चलता…

लड़कियाँ गौरैया होती है

कुछ साल पहले सीमा बिस्वास का एक नाटक देखने को मिला था। रबीन्द्रनाथ रचित स्त्री पात्र केंद्रित नाटक ‘स्त्रीर पत्र‘ समाज में स्त्रियों की दयनीय स्थिति को बयां कर रहा था। एक स्त्री के जीवन की कहानी के द्वारा समाज में स्त्रियों के लिए बनाई मानसिकता को सार्वजनिक करने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, इन मुद्दों पर कई नाटक पहले भी देख चुकी थी। मगर सीमा बिस्वास के नाटक में एक अलग बात थी।

कुछ अलग, कुछ नया। नायिका हर तरफ से ठुकराई जाती है। उसका अपमान किया जाता है। उसकी प्रतिभा और सुन्दरता को नकार दिया जाता है। उस वक्त शायद किसी के मन में भी यही खयाल आता कि वह स्त्री अब अपना आत्मबल खो देगी। सामान्यतः हमारे समाज में महिलाओं के साथ जैसा व्यवहार किया जाता है उसका परिणाम महिलाओं की आत्मविश्वास में कमी के रूप में सामने आता है। कई बार यह आत्महत्या का रूप भी ले लेता है। मगर यहां कुछ अलग होता है। यहां नायिका कहती हैं, आपने क्या सोचा कि मैं मर जाऊंगी। मैं आत्महत्या कर लूंगी। नहीं, मैं मरूंगी नहीं। नायिका द्वारा कहे ये चंद शब्द अपने में अनेक अर्थों को समाहित किये हुए थे। इनमें एक स्त्री का आत्मबल दिखता है। एक नई उम्मीद, एक नई सोच, एक नई मंजिल की तलाश दिखती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पूरे विश्व में होने वाली मौत के 1.5 प्रतिशत मौत का कारण आत्महत्या ही होती है। इसमें से 20 प्रतिशत आत्महत्या की घटना भारत में पाई जाती है। इनमें महिलाओं का प्रतिशत ज्यादा देखा जाता है। अगर आत्महत्या की बात की जाए तो मनोचिकित्सकों ने इसे एक मानसिक बीमारी की श्रेणी में रखा है। सबसे पहले व्यक्ति किसी चीज से डरने लगता है। यह डर कोई परिस्थिति भी हो सकती है, जिसके बाद धीरे-धीरे वो मानसिक तनाव से गुजरने लगता है। मानसिक तनाव फिर स्थायी रूप ले लेता है और वह लगातार उसी तनाव की स्थिति में रहने के कारण आत्महत्या के बारे में सोचने लगता है और अंत में उसे अंजाम भी दे देता हैं। कई बार ये आत्महत्या की कोशिश कोशिश तक ही रह जाती है मगर अधिकांशतः परिणाम मौत के रूप में ही सामने आती है। कुछ लोग अपने मानसिक तनाव को अन्य पीड़ादायी तरीकों से कम की कोशिश करते हैं ,जिसे ‘डेलिब्रेट सेल्फ हार्मिंग‘ कहते हैं।

सामाजिक आर्थिक स्टेटस में कमी, बेरोजगारी, बढ़ती उम्र, महिलाओं का घर की चार दिवारी तक ही सिमट कर रह जाना, बाहर काम ना करना, घरेलू हिंसा, पार्टनर से मनमुटाव, विश्वास में कमी आदि आत्महत्या के कारण देखे जाते हैं। हमारे देश में आत्महत्या का ज्यादा प्रतिशत महिलाओं में देखा जाता है। मगर विश्वविख्यात फ्रेंच समाजशास्त्री ‘ऐमेल दख्राईम‘ के अनुसार समाज में महिलाओें की तुलना में पुरूषों की आत्महत्या का दर ज्यादा होता है। कारण कि महिलाएं समाजिक बंधन से ज्यादा जुड़ी होती हैं। यह उनके सामान्य स्वाभाव का हिस्सा होता है और वो एक सामाजिक कर्तव्य, पारिवारीक जिम्मेदारी को लेकर चलती है।

ऐसी हालत में आत्महत्या करने के पहले उनके सामने अनेक परिस्थितयां और जिम्मेदारियां दिखने लगती हैं, जो कहीं-ना-कहीं उन्हें आत्महत्या करने से रोक देती है। मगर हमारे भारतीय समाज में और साथ ही कई अन्य समाज में भी ऐमेल दख्राईम की बात कुछ रूपों में सही साबित नहीं होती। ये कहना बिलकुल गलत नहीं कहा जा सकता कि भावनात्मक रूप में महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होती हैं। मगर इस भावनात्मक मजबूती की भी एक सीमा होती है। हमारे समाज में महिलाओं की आत्महत्या के प्रायः दो प्रमुख कारण देखते हैं ,घरेलू हिंसा और उनके अस्त्तिव को नकारा जाना और ये दोनों ही प्रवृत्तियां महिलाओं को आत्महत्या की ओर प्रवृत करने के लिए हमारे भारतीय समाज में धड़ल्ले से जारी है।

आकंडे बताते हैं कि देश भर में हर तीसरी में से एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। दुर्भाग्य की बात तो ये हैं कि आधी से ज्यादा ऐसी घटनाएं सामने आ ही नहीं पाती हैं। उसे दबा दिया जाता है। मगर वास्तविकता तो यह है कि सिर्फ घटनाओं को नहीं दबाया जाता इसके साथ कई अस्तित्व को भी दबा दिया जाता है। ‘स्त्रीर पत्र‘ नाटक में कुछ इन्हीं प्रमुख दोनों घटनाओं को चित्रित करने की कोशिश की गई थी। मुख्य पात्र की सुंदरता को उसके परिवार सहित सबने नकार दिया था। उसकी प्रतिभा सबकी आंखों में खटकती है इसलिए उसकी अवहेलना की जाती है।

उसकी प्रतिभा को कुचलने और रोकने के प्रयास के रूप में उसे घरेलू कामों की परिधि से वंचित कर उसके अस्तित्व को नकार दिया जाता है। उसे कई बार घरेलू हिंसा का भी सामना करना पड़ता हैं। मगर यहां वह हार नहीं मानती है बल्कि परिस्थितियों से लड़ने की कोशिश करती है। और जब हर प्रयास के बाद भी परिस्थिति उसके अनुकूल नहीं होती तब भी वह हार नहीं मानती। वह अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए अपने विवाह से जुड़े सारे संबंधों का परित्याग कर स्वतंत्र हो जाती है। मगर समाज में हर औरत के पास इतना साहस और इतनी सहनशक्ति शायद ही होती है या फिर कह सकते हैं कि समाज उनके इस हिम्मत को बाहर निकलने ही नहीं देता या उनके इस प्रयास को बड़ी बेहरहमी से नकार देता है। ऐमेल दख्राईम की यह बात यहां बिलकुल सही साबित होती है कि आत्महत्या कोई व्यक्तिगत कदम या परिस्थिति नहीं हैं, बल्कि यह एक सामाजिक परिस्थिति हैं। और इस परिस्थिति को समाज का एक हिस्सा पैदा करता है और बढ़ावा देता है।

किसी व्यक्ति के लिए उसका अस्तित्व, उसका वजूद बहुत मायने रखता है। चाहे वह स्त्री हो या पुरूष उसके लिए उसका अस्तित्व ही सबसे सर्वोपरि होता है जो उसके आत्मबल को सबसे अधिक प्रभावित करता है। और हमारे समाज में स्त्रियों के अस्तित्व को ही सबसे अधिक नकारने की कोशिश की जाती है। उसका अस्तित्व पुरूष के अस्तित्व के साथ ही जोड़ कर रख दिया जाता है। उसके स्वतंत्र अस्तित्व को गौण बना दिया जाता है। हालांकि अगर समाज के प्रारंभिक विकास की बात की जाए तो समाज में स्त्री की ही प्रमुखता/प्रधानता थी। उनके वजूद से ही प्रायः समाज को पहचान होती थी। ‘एंगेल्स‘ ने अपनी किताब ‘परिवार, राज्य और संपत्ति‘ में इस बात को बड़े ही अच्छे से बताया है।

शुरूआत में जब विवाह नामक संस्था का कोई अस्तित्व नहीं था तब स्वच्छंद सेक्स का प्रचलन था। कोई भी पुरुष किसी भी औरत से और कोई भी औरत किसी भी पुरूष के साथ संबंध बना सकती थी। ऐसी परिस्थिति में औरत के पेट में पल रहे बच्चे के पिता की निश्चित पहचान के अभाव में बच्चे की पहचान मां के नाम से होती थी। मगर धीरे-धीरे समाज में औरत की प्रधानता को खत्म कर दिया जाने लगा।

वर्तमान में भी दक्षिण भारत के एक समुदाय में स्वतंत्र सेक्स का प्रचलन है। मगर वहां बच्चे की पहचान मां के नाम से नहीं होती है। पुरुष प्रधानता की मानसिकता के तहत वहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें उस बच्चे का एक पिता चुना जाता है और फिर उस सामाजिक बाप के नाम से बच्चे की पहचान की जाती है। इससे साफ पता चलता है कि स्त्रियों के अस्तित्व को नकाराने का कैसा-कैसा उपक्रम किया जाता है। हमारे देश की पहली महिला शासक को भी पुरूष मानसिकता का शिकार होना पड़ा था। हम सब जानते हैं कि उसका पहला नाम ‘रजि़या सुलताना‘ था मगर उसे ‘रजि़या सुलतान‘ के नाम से सामने आना पड़ा। उसे अपना पहनावा भी पुरूषों की तरह करना पड़ा। क्योंकि महिला पहचान के साथ शायद ही उसे शासक के रूप में कुबूल नहीं करता।

बहरहाल, इस सबके बावजूद लोगों का मानना है कि आज समाज बदल रहा है। समाज में स्त्रियों के अस्तित्व की पहचान की जा रही है। तो ये बात भी गलत नहीं मानी जाएगी। आज काफी बदलाव देखने को मिल रहें। मगर इसके साथ ही स्त्रियों को नकारे जाने की सच्चाई भी अब कहीं बड़े रूप में मौजूद है। उसके अस्तित्व को नकारना और हर तरह की हिंसा का शिकार होना आज भी धड़ल्ले से जारी है।

‘सीमौन दे बुगवा‘ की किताब द सैकेंड सेक्स में औरतों को समाज द्वारा अलग जेण्डर बनाए जाने की बात भी यहां स्त्रियों को नकारे जाने और उनके आत्मबल में कमी की बात करता हुआ दिखता है। किताब में कहा गया है कि स्त्री पैदा नहीं होती उसे समाज पैदा करता है। प्रकृति ने स्त्री पुरूषों में सिर्फ बायलाॅजिकल अंतर बनाया है। मगर समाज ने इसे अलग जेण्डर बनाकर इसके साथ अलग व्यवहार करना शुरू कर दिया। और समाज का यह व्यहवहार ही वह जड़ है जिससे समाज आज स्वयं सबसे अधिक, सबसे जटिल विसंगतियों और त्रासदियों से घिरा दिखता है।

Tags: women empowerment
Previous Post

दोस्ती, जीवन भर के लिए...

Next Post

रूमानियत नहीं दोस्ताने की जरूरत है स्त्री पुरुष संबंधों में

iti

iti

Related Posts

A poem on breakup
मेरी अभिव्यक्ति

तुमसे ब्रेकअप के सुख

by MeraRanng
February 15, 2019
हम लड़कियां कब मां की जगह ले लेती हैं, पता ही नहीं चलता…
मेरी अभिव्यक्ति

हम लड़कियां कब मां की जगह ले लेती हैं, पता ही नहीं चलता…

by mera
February 10, 2019
लड़कियाँ गौरैया होती है
मेरी अभिव्यक्ति

लड़कियाँ गौरैया होती है

by mera
February 10, 2019
ये तुम्हारी धमकियों से भी ना डरती लड़कियाँ
मेरी अभिव्यक्ति

ये तुम्हारी धमकियों से भी ना डरती लड़कियाँ

by mera
February 10, 2019
मेरी जिंदगी के तमाम खूबसूरत पुरुषों को प्यार!
मेरी अभिव्यक्ति

मेरी जिंदगी के तमाम खूबसूरत पुरुषों को प्यार!

by mera
February 10, 2019
Next Post
रूमानियत नहीं दोस्ताने की जरूरत है स्त्री पुरुष संबंधों में

रूमानियत नहीं दोस्ताने की जरूरत है स्त्री पुरुष संबंधों में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेरा रंग के बारे में

मेरा रंग [ #MeraRanng ] एक वैकल्पिक मीडिया है जो महिलाओं से जुड़े मुद्दों और सोशल टैबू पर चल रही बहस में सक्रिय भागीदारी निभाता है। यह स्रियों के कार्यक्षेत्र, उपलब्धियों, उनके संघर्ष और उनकी अभिव्यक्ति को मंच देता है। हमसे जु़ड़ने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें और हमारे लेटेस्ट वीडियो देखने के लिए सब्स्क्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल।

Recommended

भारतीय समाज का ‘पर्दादार’ होना अब केवल एक भ्रम है

भारतीय समाज का ‘पर्दादार’ होना अब केवल एक भ्रम है

February 15, 2019
आपने क्या सोचा कि मैं मर जाऊंगी?

आपने क्या सोचा कि मैं मर जाऊंगी?

February 12, 2019

Categories

  • LGBTQ
  • इनसे मिलिये
  • किताबें
  • चर्चा में
  • मेरा अधिकार
  • मेरी अभिव्यक्ति
  • सिनेमा
  • स्पेशल रिपोर्ट
  • हेल्थ

Don't miss it

बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमन रेशमा की कहानी पर बनी फिल्म, कौन थी रेशमा पठान?
सिनेमा

बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमन रेशमा की कहानी पर बनी फिल्म, कौन थी रेशमा पठान?

February 22, 2019
अविनाश मिश्र का ‘चौंसठ सूत्र सोलह अभिमान’, जहां दैहिक प्रेम प्रार्थना में बदल जाता है
किताबें

अविनाश मिश्र का ‘चौंसठ सूत्र सोलह अभिमान’, जहां दैहिक प्रेम प्रार्थना में बदल जाता है

February 22, 2019
‘गली बॉय’ से मिल लिये अब जरा बग़ावती तेवर वाली इन रैपर गर्ल्स से भी मिलिये
चर्चा में

‘गली बॉय’ से मिल लिये अब जरा बग़ावती तेवर वाली इन रैपर गर्ल्स से भी मिलिये

February 19, 2019
लड़कियों गोरखपुर की श्रुति की तरह हिम्मत दिखाओ, लोग मदद के लिए आगे आएँगे
चर्चा में

लड़कियों गोरखपुर की श्रुति की तरह हिम्मत दिखाओ, लोग मदद के लिए आगे आएँगे

February 10, 2019
A poem on breakup
मेरी अभिव्यक्ति

तुमसे ब्रेकअप के सुख

February 15, 2019
MeToo on MeraRanng
चर्चा में

मेरा #MeToo उस वक्त का है, जब मेरे पास भाषा नहीं थी

February 14, 2019

#MeraRanng is an alternative media platform where we talk about various women’s issues.

मेरा रंग एक वैकल्पिक मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां पर हम स्त्री की अभिव्यक्ति, अस्मिता और उसके अधिकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

© 2019

  • होम
  • चर्चा में
  • स्पेशल रिपोर्ट
  • मेरा अधिकार
  • मेरी अभिव्यक्ति
  • हेल्थ
  • इनसे मिलिये
  • किताबें
  • सिनेमा
  • LGBTQ
  • गतिविधियां
  • हमारे बारे में
No Result
View All Result
  • होम
  • चर्चा में
  • स्पेशल रिपोर्ट
  • मेरा अधिकार
  • मेरी अभिव्यक्ति
  • हेल्थ
  • इनसे मिलिये
  • किताबें
  • सिनेमा
  • LGBTQ
  • गतिविधियां
  • हमारे बारे में

© 2019

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In